Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सतनाः डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

03 Jun 2024

सतनाः डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में नेशनल हाईवे पर रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा रीवा-सतना के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यहां मनकहरी ओवर ब्रिज पर रविवार की रात करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से तीन घायलों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी मृतकों और घायल की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News